Monday, April 13, 2026
37.5 C
Bhopal

भोपाल के RGPV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड

भोपाल के RGPV गर्ल्स हॉस्टल गांधी नगर में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा ने गुरुवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर मौजूद है। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए रवाना किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शुरुआती जांच में हॉस्टल की एक महिला स्टॉफ और छात्रा के बीच नोक-झोंक की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों और साथियों के डिटेल बयान और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

छात्राओं ने दी थी हॉस्टल स्टॉफ को सूचना

एसआई कन्हैयालाल यादव ने बताया कि सव्याश्री मुनागला (19) पिता मुनागला वीआर मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी। भोपाल के RGPV कॉलेज से बीटेक कम्प्यूटर साइंस एण्ड बिजनेस सिस्टम (CSBS) की पढ़ाई कर रही थी। वह कॉलेज कैंपस में ही बने गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। बुधवार रात डिनर के बाद रूम में गई थी। आज दोपहर तक बाहर नहीं निकली तब साथी छात्राओं ने हॉस्टल स्टॉफ को सूचना दी।

एफएसएल टीम ने कमरे की सर्चिंग की

इसके बाद वार्डन चेक करने पहुंची, काफी आवाजें देने पर भी जब अंदर से जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट को खुलवाया और दुपट्‌टे से बने फंदे से शव को बरामद किया। एफएसएल की टीम को मामले की सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची टीम ने कमरे की तलाशी ली लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के मोबाइल फोन और लैपटॉप को पुलिस ने कब्जे में लिया है। जिसकी जांच कराई जाएगी।

परिजनों की मौजूदगी में होगा पीएम

पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी है। धार से आने पर उनकी मौजूदगी में बॉडी का पीएम कराया जाएगा। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर बॉडी को हमीदिया मर्चुरी भेजने की तैयारी में है।

Hot this week

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

चाय की दुकान पर मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

​मंदसौर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला चौक...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

Topics

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img