Thursday, February 12, 2026
22.1 C
Bhopal

MCU की तीसरी मंजिल से गिरे छात्र की मौत

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) की बिल्डिंग से गिरे छात्र दिव्यांश की शुक्रवार रात मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गया था।

रायसेन के रहने वाले दिव्यांश का इलाज सेज अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था। पुलिस ने उसके 5 साथियों के बयानों को दर्ज कर लिए हैं।

कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शनिवार की सुबह हमीदिया हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में बॉडी का पीएम कराया जाएगा।

क्लास से ब्रेक लेकर गया था बालकनी की तरफ जानकारी के मुताबिक मास कॉम प्रथम वर्ष का छात्र दिव्यांश गुरुवार सुबह क्लास से ब्रेक लेकर बालकनी की तरफ गया था। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। छात्रों और फेकल्टी ने दिव्यांश को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया था।

आपस में पकड़ा-पकड़ी खेल रहे थे रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सके थे। हालांकि साथी छात्रों ने बयानों में खेलते हुए गफलत में रैलिंग फांदने से गिरने की बात बताई है। छात्रों का कहना है कि आपस में पकड़ा पकड़ी खेल रहे थे। हालांकि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

‘NCERT ज्ञान’ नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट दिव्यांश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था। ‘NCERT ज्ञान’ नाम से इंस्टाग्राम पर उसका अकाउंट है। इसमें पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने कहा कि छात्र का पैर फिसलने से हादसा हो सकता है। वहीं, साथी छात्रों का कहना है कि यह हादसा दुर्घटनावश हुआ है। आत्महत्या जैसी कोई बात नहीं है।

छात्र को अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन और जनसंपर्क विभाग के एचओडी डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र दिव्यांश तीसरी मंजिल से दुर्घटनावश नीचे गिर गया था। उसे गंभीर चोट आई थीं। छात्र को तुरंत हजेला अस्पताल भेजा गया। शुरुआती इलाज के बाद उसे अपोलो सेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां उसका इलाज के दौरान निधन हो गया। घटना के तत्काल बाद रायसेन स्थित गांव में छात्र के परिवारजनों को भी सूचना दे दी गई। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img