Saturday, March 14, 2026
31.8 C
Bhopal

भोपाल के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

एमपी नगर इलाके में स्थित तृप्ति हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह हॉस्टल के सफाईकर्मी ने बेड के पास उसके शव को बेजान हालत में पड़ा देखा था। इसके बाद वॉर्डन को मामले की सूचना दी गई। साथी छात्र और वार्डन ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मौत की पुष्टि की। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

सब इंस्पेक्टर कुंवर सिंह ने बताया कि पीयूष कोचेकर पुत्र सुनील (18) मूल रूप से पांढुर्णा जिले का रहना वाला था। पिता छिंदवाड़ा में जिला जनपद में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं पीयूष छह महीने पहले यहां नीट की तैयारी करने भोपाल आया था। वह यहां एमपी नगर इलाके में स्थित तृप्ति हॉस्टल में रहता था। शुक्रवार सुबह पीयूष हॉस्टल के बाहर पानी लेने गया। वहां से वापस आकर वह अपने कमरे में चला गया। सुबह करीब 10 बजे सफाईकर्मी ने रूम में सफाई के दौरान देखा कि पीयूष बेड के नीचे पड़ा है।

अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच

उसने अन्य छात्रों को बुलाकर उसे बेड पर लिटा दिया। पीयूष बेसुध था, उसने काई हरकत नहीं की। इसके बाद हॉस्टल के वार्डन और अन्य छात्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे चेक करने बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक...

पुलिसकर्मी द्वारा महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू

विदिशा। जिले के मुरवास थाना क्षेत्र में खाकी एक...

भोपाल: बीटेक छात्र ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर दी जान

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार तड़के...

टायर बदलने में उलझा रहा व्यापारी, कार से 17 लाख पार

​जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे-45...

नागौद के कद्दावर नेता यादवेंद्र सिंह का निधन, सरपंच से विधायक तक का रहा सफर

​सतना/भोपाल: विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और नागौद के...

Topics

बेटी से छेड़छाड़ करने वाले कलयुगी पिता को 7 साल की जेल

​भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने रिश्तों को...

गोमांस तस्करी मामला: मुख्य आरोपी असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज

​भोपाल। राजधानी के चर्चित गोमांस तस्करी मामले में मुख्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img