Friday, April 3, 2026
29.1 C
Bhopal

टीचर के रेप केस में फंसे स्टूडेंट ने किया सुसाइड

इंदौर में एक बी.फार्मा स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। कोचिंग टीचर ने उसके खिलाफ मंगलवार को महिला थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। स्टूडेंट के पिता का आरोप है कि 45 हजार रुपए दिए, तब पुलिस ने बेटे को छोड़ा। इसके बाद वह घर आकर खूब रोया और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

परिवार का यह भी कहना है कि इंग्लिश कोचिंग की टीचर बेटे को परेशान कर रही थी। उसने झूठे केस में फंसाने के कई धमकी भरे मैसेज भी किए थे। इनके स्क्रीन शॉट भी परिवार ने पुलिस को सौंपे हैं।

पुलिस के मुताबिक, गौरव पुत्र राजू हाड़ा (19 साल) भागीरथपुरा का रहने वाला था। बी. फार्मा का स्टूडेंट था। मंगलवार रात को उसकी छोटी बहन ने उसे फंदे पर लटके देखा। इसके बाद पिता को सूचना दी। परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां से एमवाय हॉस्पिटल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

कोचिंग की टीचर कर रही थी ब्लैकमेल

परिवार ने बताया, ‘गौरव ने 11 महीने पहले इंग्लिश की कोचिंग जाना शुरू किया था। इंग्लिश पढ़ाने वाली टीचर उससे तीन-चार साल बड़ी है। गौरव का टीचर से अफेयर हो गया। संबंध गहराने के बाद टीचर उसे अलग-अलग तरह से ब्लैकमेल करने लगी। वह गौरव को दूसरी लड़कियों से बात करने से रोकने-टोकने भी लगी। उससे कई बार हजारों रुपए लिए। पिता ने एक बार रुपए चुराते पकड़ा तो गौरव ने बताया कि टीचर उसे ब्लैकमेल कर रही है।’

उनका कहना है कि टीचर ने गौरव को रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर मैसेज किए। फिर गौरव की शिकायत करने थाने पहुंच गई।

गौरव के परिजन ने पुलिस को ये वॉट्सएप चैट बतौर सबूत भेजी है।

गौरव के परिजन ने पुलिस को ये वॉट्सएप चैट बतौर सबूत भेजी है।

पिता का आरोप- महिला थाने में 3 लाख रुपए मांगे

गौरव के परिजन का आरोप है कि दो महिला पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को गौरव को धमकाया। उसके पिता से 45 हजार रुपए वसूले, तब जाकर छोड़ा। गौरव के पिता का आरोप है कि महिला थाने में गौरी तिवारी और कौशल्या मैडम ने 3 लाख रुपए मांगे थे। हमने उनको गौरव और टीचर के बीच की मोबाइल चैट बताना चाहा, लेकिन उन्होंने नहीं देखी।

Hot this week

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी

​भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग...

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img