Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

कई आईएएस डेपुटेशन पर दिल्ली जाएंगे, MP कैडर के 4 अफसरों के काम भी बदले

भोपाल संभागायुक्त पवन शर्मा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। इसके अलावा, वित्त विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी अजीत कुमार भी दिल्ली जाएंगे। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उधर, केंद्र में पदस्थ एमपी कैडर के चार अफसरों के कामों में बदलाव किया है। ये अधिकारी पहले से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इन अफसरों में दीप्ति गौड़ मुखर्जी, नंदकुमारम, वी. किरण गोपाल, छवि भारद्वाज के नाम शामिल हैं।

केंद्र में पदस्थ अधिकारियों अनुराग जैन, आशीष उपाध्याय, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पंकज अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव, वीएल कांताराव, नीलम शमी राव, दीप्ति गौड़ मुखर्जी, हरिरंजन राव, पल्लवी जैन गोविल, नीतेश कुमार व्यास, फैज अहमद किदवई, केरोलिन खोंगवार देशमुख के बाद अब एमपी कैडर के दो और अधिकारी पवन शर्मा और अजीत कुमार दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। जो अन्य अधिकारी पहले से डेपुटेशन पर हैं, उनमें आकाश त्रिपाठी, ज्ञानेश्वर पाटिल, राहुल जैन, संकेत भोंडवे, शशांक मिश्रा, जेपी आइरिन सिंथिया, विकास नरवाल, स्वाती मीणा नायक, नंदकुमारम, विशेष गढ़पाले, षणमुगा मिश्रा, विजय कुमार जे, आशीष भार्गव, रूही खान के नाम शामिल हैं। नंदकुमारम और छवि भारद्वाज की मसूरी में पोस्टिंग थी, जिन्हें अब दिल्ली पदस्थ किया है।

दिल्ली में एमपी कैडर के अफसरों की पदस्थापना

  • 1993 बैच की आईएएस दीप्ति गौड़ मुखर्जी को सीईओ नेशनल हेल्थ अथाॅ​​रिटी पदस्थ किया है।
  • 1999 बैच के आईएएस पवन कुमार शर्मा को रक्षा विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में पदस्थ किया है।
  • 2002 बैच के आईएएस अजीत कुमार इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया में डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर पदस्थ किए गए हैं, जो पूर्व अधिकारी अजय भादू का स्थान लेंगे।
  • 2008 बैच की आईएएस छवि भारद्वाज डीओपीटी में ज्वाइंट सेक्रेटरी के बतौर पोस्टेड हुई हैं और नीला मोहनन का स्थान लेंगी।
  • 2008 बैच के आईएएस वी किरण गोपाल नेशनल हेल्थ अथारिटी में ज्वाइंट सेक्रेट्री के बतौर पदस्थ हुए हैं।
  • 2008 बैच के आईएएस नंदकुमारम को सीईओ नेशनल ई गवर्नेंस डिवीजन में पदस्थ किया गया है।

एक पीएस समेत तीन अफसरों की पोस्टिंग पिछले माह हुई

प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव, राजगढ़ कलेक्टर रहे हर्ष दीक्षित को पिछले माह केंद्र सरकार ने अलग-अलग स्थानों पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है। इसके बाद कल जारी एक अन्य आदेश में वित्त विभाग में पदस्थ संचालक बजट बक्की कार्तिकेयन को केंद्रीय मंत्री का विशेष सहायक बनाया गया है।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img