Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

Sunny Leone के साथ ऑनलाइन ठगी, अनजान शख्स ने लगाया इतने रुपए का चूना

Online fraud with Sunny Leone । अभिनेत्री सनी लियोन के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से कई यूजर्स इंडियाबुल्स के फिनटेक प्लेटफॉर्म धानी स्टॉक्स लिमिटेड पर लोन फ्रॉड की शिकायत कर रहे हैं। इसमें अब एक्ट्रेस सनी लियोन का नाम भी जुड़ गया है। सनी लियोन ने दावा किया है कि किसी ने उनके पैन का इस्तेमाल कर 2,000 रुपए का कर्ज लिया। उन्होंने उनकी पहचान संबंधित दस्तावेज भी चुराए हैं।

सनी लियोन ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस बात की जानकारी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्विटर पर दी। सनी लियोन ने ट्विटर पर लिखा कि किसी ने उनकी जानकारी के बिना उनके पैन नंबर पर 2,000 रुपये का कर्ज ले लिया है। Sunny Leone ने कहा कि धोखेबाजी करने वाले लोगों ने मेरा सिबिल स्कोर (एसआईसी) खराब किया है। हालांकि बाद में सनी ने इस ट्वीट को अपने ट्विटर हैंडल से डिलीट कर दिया।

लगातार तूल पकड़ रहा ये मामला

Sunny Leone के ट्वीट के बाद ये मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। घोटाले के शिकार हुए कई लोगों के पास अब एजेंटों के फोन आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों के नाम कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इस मामले में एक पत्रकार आदित्य कालरा ने 13 फरवरी को ट्विटर पर बताया कि धनी ऐप ने उनके नाम पर कर्ज दिया है, जिसके लिए उन्होंने आवेदन नहीं किया था। आदित्य कालरा ने ट्वीट में कहा कि इंडियाबुल्स के इंस्टेंट लोन ऐप धानी से उनके पैन नंबर का इस्तेमाल कर कर्ज लिया गया है।

कई लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी

आदित्य कालरा के अलावा ऐसे कई व्यक्ति हैं, जिनके साथ ऐसी धोखाधड़ी हुई है। कालरा ने कई लोगों के ट्वीट शेयर किए, जिन्हें स्कैमर्स ने ठगा था। धोखाधड़ी के कई मामले सामने आने के बाद धनी ऐप ने भी आधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि उन्हें ऋण धोखाधड़ी से संबंधित कई शिकायतें मिली हैं, जहां किसी अन्य व्यक्ति के पैन कार्ड पर छोटा ऋण लिया गया है और पीड़ितों को इसके बारे में पता भी नहीं था।

Hot this week

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img