Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

युवक ने ससुराल वालों से विवाद के बाद सुसाइड किया

भोपाल के खजूरी सड़क थाना इलाके में स्थित तूमड़ा अय्यार में सोमवार की देर रात युवक ने ससुराल के पास जहरीला पदार्थ पी लिया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई। युवक नशे की हालत में अपने ससुराल पहुंचा था। वहां उसने बच्चों को साथ भेजने को लेकर पत्नी और उसके परिजनों से विवाद किया था। नशे में होने के कारण पत्नी ने बच्चों को साथ भेजने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ससुराल के नजदीक ही युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया। बेसुध हालत में ससुराल वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

संक्रांति पर पहुंचा था ससुराल

मृतक के ससुर माधव सिंह ने बताया कि दामाद आजाद सिंह (35) पुत्र नन्नू लाल सिंह मूल रूप से भैंसाखेड़ी थाना खजूरी क्षेत्र का रहने वाला था। फिलहाल वह परवलिया इलाके में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। वह पुताई के ठेके लेता था। संक्रांति के दिन बेटी पूजा नवासे हर्ष (4) और आकृति (2) के साथ मायके आई हुई थी। सोमवार की रात को आजाद शराब के नशे में हमारे घर आया। यहां से वह पूजा सहित बच्चों को साथ चलने के लिए कहने लगा। पूजा ने साथ जाने से इनकार कर दिया। तब उसने जिद की कि दोनों बच्चों को अपने साथ ले जएगा। क्योंकि वह बेहद नशे में था, उसे समझाया कि यहीं रुक जाए और सुबह होते ही निकल जाए। वह नहीं माना, नशे की हालत में बदसलूकी करने लगा।

पुलिस ने भी साथ ले जाने से कर दिया था इनकार

आजाद ससुराल के बाहर हंगामा करने लगा। उसके ससुर का कहना है कि इसकी सूचना हमने पुलिस को दी। डायल 100 मौके पर आई और नशे में होने का हवाला देकर दामाद को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद आजाद वहां से बिन बताए चला गया। देर रात हमारे ही गांव के पास बदहवास हालत में पड़े होने की सूचना किसी ने दी। सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे, उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के डिटेल बयानों को दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img