आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती बनाई थी। आरोपी घुमाने के बहाने युवती को होटल लेकर जाता था और उसका शारीरिक शोषण करता था। वह शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय युवती ईदगाह हिल्स इलाके में रहती है और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। करीब 2 साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर आरोपी तैयब कुरैशी नाम के युवक से दोस्ती हुई थी।

आरोपी ने युवती को घुमाने के बहाने कई बार अलग-अलग जगहों पर ले जाना शुरू किया। अक्टूबर 2023 में तैयब ने युवती को अशोका गार्डन के एक होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770