Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल के रातीबढ़ इलाके में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां नहाने के लिए बाथरूम में गई तब तक बेटी सही सलामत थी। थोड़ी देर बाद जब मां बाथरूम से वापस आई तो बेटी फांसी के फन्दे पर झूलती मिली। पड़ोसियों की मदद से उसे तुंरत ही अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाने के बाद जांच शुरू की।

रातीबड़ थाने के एसआई ओपी रघुवंशी ने बताया कि 19 वर्षीय फौजिया कलखेड़ा इलाके में रहती थी। सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई करने के बाद घर में ही रहती थी। उसके पिता मजदूरी करते थे। बुधवार की दोपहर पिता और भाई अपने-अपने काम पर चले गए थे। घर में मां और फौजिया थीं। दोपहर के समय मां नहाने के लिए बाथरूम में चली गई थी।

नहाकर लौटी मां तब देखा बेटी का शव

चंद मिनटों बाद जब मां वापस लौटी तो घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने के बाद भी जब फौजिया ने दरवाजा नहीं खोला तो मां ने पड़ोसियों की मदद दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो फौजिया फांसी के फन्दे पर झूली हुई थी। फन्दे से उतारकर उसे तुरंत ही जेपी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा तथा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img