Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में बदमाश ने अपने दोस्त के पैर में गोली मारी

भोपाल के कोलार इलाके में निगरानी बदमाश ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के एक पांव में लगी है। इलाज के लिए उसे जेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत खतरे से बाहर है। घायल ने बताया कि गोली चलाने वाला उसका दोस्त है। मजाक में पिस्टल लोड कर तानी थी, धोखे से फायर हो गया।

इधर, पुलिस का कहना है कि घायल ने पहले तीन अज्ञात लोगों द्वारा गोली करने की बात कही थी। उसके बयानों की तस्दीक कर रहे हैं। इसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

टीआई संजय सिंह सोनी ने बताया कि अलताफ अली (20) पुत्र मुशताक अली निवासी गेहूंखेड़ा स्कूल वैन का चालक है। उसने बताया कि गुरुवार की सुबह दस बजे ललिता नगर में रहने वाले दोस्त के घर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी अज्ञात तीन युवक अपनी बाइक उसकी बाइक के करीब लाए।

अलताफ की यह तस्वीर पुरानी है। दो दिन पहले उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फोटो को अपलोड किया है।

अलताफ की यह तस्वीर पुरानी है। दो दिन पहले उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फोटो को अपलोड किया है।

एक फायर किया, गोली उसके पांव में लगी इसके बाद फरार हो गए। हालांकि कुछ ही देर में अलताफ ने बयान बदल लिए और एक युवक द्वारा फायर किए जाने की बात कही। उसके बयानों की तस्दीक कराई जा रही है। जिसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

घायल बोला आंखों के सामने पिस्टल लोड की और फायर हो गया

घायल अलताफ ने बताया कि गेहूंखेड़ा स्थित घर से सुबह दोस्त राज सिंह राजपूत से मिलने निकला था। ललिता नगर स्थित उसके घर में गया तो उसने कहा कि रुक तुझे कुछ खास दिखाता हूं…अंदर से राज एक पिस्टल लेकर आया। उसके एक हाथ में गोली थी, मैने पूछा यह क्या है..तब उसने बताया कि यह असली पिस्टल है।

इसी बीच उसने गोली को पिस्टल में भरा और लोड किया। मजाक में मेरे ऊपर ताना, हाथ नीचे करते ही गलती से फायर हो गया। गोली मेरे पांव में लगी। राज ही मुझे अस्पताल लेकर पहुंचा। एडमिट कराया और पुलिस को आता देख भाग गया।

तस्वीर राज सिंह राजपूत की है। इसी पर गोली चलाने का आरोप अलताफ ने लगाया है।

तस्वीर राज सिंह राजपूत की है। इसी पर गोली चलाने का आरोप अलताफ ने लगाया है।

आरोपी के पिता पर भी हैं अपराध दर्ज

अलताफ के मुताबिक आरोपी राज पर कोलार सहित अन्य थानों में केस दर्ज हैं। उसके पिता पर भी कई केस हैं, जो फिलहाल जिला बदर चल रहे हैं। अलताफ का कहना है कि राज की मुझे मारने की कोई मंशा नहीं थी। गोली धोखे में चली और मुझे लगी है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img