Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

पिता के अंतिम संस्कार के बाद तुरंत सीएम ने धार-झाबुआ के हालात की ली जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिता के अंतिम संस्कार के कुछ देर बाद ही अपने उज्जैन स्थित निवास से कामकाज शुरू कर दिया। उन्होंने झाबुआ, ग्वालियर और धार कलेक्टर से फोन पर बात की। उन्होंने तीनों स्थानों पर हाल ही में हुई घटनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कलेक्टरों से ऐसे इंतजाम करने को कहा जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हों। उन्होंने धार में बच्चों का जीवन बचाने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करने की बात भी कही है।

धार में तेज बारिश के दौरान आदिवासी छात्रावास में पानी भर गया था। 42 बच्चों के डूबने का खतरा पैदा हो गया था। इस दौरान वहां सिर्फ दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। हॉस्टल से करीब 100 मीटर दूरी पर रहने वाले राजू शर्मा को आवाजें सुनाईं दीं। वे अपने बेटे बंटी शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने इन बच्चों को बचाया। मुख्यमंत्री ने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से पूरी घटना की जानकारी ली और कहा कि राज्य सरकार बच्चों का जीवन बचाने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करेगी।

बच्चियों के परिवार को 4-4 लाख की सहायता: झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना से उन्होंने दो बच्चियों के बह जाने की घटना की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चियों के परिवार को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी जाए। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान से उन्होंने एक दिन पहले ट्रामा सेंटर में लगी आग के बारे में जानकारी ली। इस आग के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कलेक्टर को इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्टाफ भी सतर्कता से काम करे, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img