Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

थाना हनुमानगंज पुलिस को सफलतावाहन चोर गिरफ्तार 3 दो पहिया वाहन बरामद


वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए सम्पत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण रखने एवं अपहृत मशरूका की शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरन्द देउस्कर, अति. पुलिस आयुक्त भोपाल श्री सचिन अतुलकर एवं पुलिस उपायुक्त श्री रियाज इकबाल के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है प्राप्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल श्री रामसनेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना हनुमानगंज जिला भोपाल द्वारा मुखबिर तंत्र विकसित किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –  मुखबिर सूचना पर संदेही जितेन्द्र माली उर्फ जीतू माली पिता संतोष माली उम्र- 28 साल निवासी- ग्राम माहोली थाना छोला मंदिर भोपाल, दीपक माली पिता भागचंद माली उम्र- 28 साल निवासी- ग्राम माहोली थाना छोला मंदिर भोपाल को मय संदिग्ध वाहन के पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई पूछताछ पर आरोपियो ने क्रमश: तीन दो पहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकारते हुए पुलिस चेकिंग के डर से एक वाहन लावारिस हालत मे फेकना तथा दो वाहन बेचने हेतु सुरक्षित रखना बताया । आरोपियो की निशादेही मे दो मो.सा. एवं एक एक्टिवा वाहन कीमती 1,50,000 रूपये के वाहन बरामद किये गये है ।
घटना वारदात का तरीका –  आरोपी भीड भाड वाले क्षेत्रो मे जाकर खुले स्थान मे खडे वाहनो की सूक्ष्मता से निगरानी रखते हुए चोरी किये जाने हेतु चिन्हित वाहन मे बैठते थे एवं कुछ क्षण उक्त वाहन को लेने आने जाने वाले व्यक्ति को देखते थे बाद उक्त वाहन मे बैठे-2 लाँक तोडकर वाहन चोरी कर लिया करते थे ।
अपराधिक रिकार्ड – आरोपी जितेन्द्र माली के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराध इस प्रकार है –
01.752/14- 294,506 भादवि.
छोला मंदिर
02.322/16-379 भादवि. अयोध्यानगर
03.916/16-379 भादवि.
निशातपुरा
04.176/17
379 भादवि. कोतवाली
05.531/17-379 भादवि.
निशातपुरा
06.374/17-379 भादवि.
पिपलानी
07.448/17-379 भादवि.
हनुमानगंज
08.640/17-
379,467,468 भादवि.
बैरसिया
09.50/19-379 भादवि.
निशातपुरा
10.149/19
379 भादवि.
अयोध्यानगर
11.150/19
379 भादवि.छोला मंदिर
12.168/19
379 भादवि.अयोध्यानगर
भूमिकाः- वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि. प्रदीप मिश्रा , सउनि सतेन्द्र चौबे , सउनि.दयाशंकर पांडे, प्र.आर.1030 मनीष मिश्रा, प्र.आर.2947 गजेन्द्र , प्र.आर.878 आरिफ अहमद की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img