Monday, October 26, 2026
31.5 C
Bhopal

थाना टी टी नगर पुलिस द्वारा छपटमारी के आरोपीगणो को किया 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

 थाना टी टी नगर पुलिस को मिली बडी सफलता ।

 थाना टी टी नगर पुलिस द्वारा छपटमारी के आरोपीगणो को किया 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार ।

 100 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरो एवं मुखबिर की मदद से अज्ञात आरोपिगणों को किया गिरफ्तार ।

    अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अति0 पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है। 

 उक्त निर्देशन के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अति0 पुलिस आयुक्त जोन-1 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त टी टी नगर संभाग श्री चन्द्रशेखर पाण्डे के दिशा निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सुनील भदौरिया द्वारा वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर एक स्वयं की टीम गठित की गई । टीम द्वारा छपटमारी के अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु फरियादी महिला के द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर घटना स्थल एवं शहर के चैराहो पर लगे करीबन 100 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरो की फुटेज देखे गये एवं मामूर मुखबिरों को तलब कर फरियादिया के बताये गये हुलिये के संबंध में बताया गया ।

मुखबिर के द्वारा प्राप्त सूचना कि, जो कल आरोपियों ने घटना कारित की थी वही आरोपीगण अन्य घटना को कारित करने के लिये मिसरोद वायपास पर खडे है। मुखबिर की सूचना तस्दीक हेतु एक टीम मिसरोद वायपास रवाना की गई । जहाॅ पर स्टाॅफ पहुॅचा, बताये गये हुलिये के 03 लडके मो0सा0 सहित खडे दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हे हमराह स्टाॅफ की मदद से घेराबंदी कर पकड कर पूछताछ किया, जिन्होने उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया । जिन्हे अभिरक्षा में लेकर थाने आये है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनाॅक-06/11/24 को दोपहर करीवन 03.30 बजे फरियादिया पूजा खरे बेतवा अपार्टमेंन्ट के सामने सिटी बस का इंजार कर रही थी तभी रंगमहल की ओर से एक मो0सा0 पर 03 लडके आये और मेरे हाथ से मोबाईल छपट कर भाग गये । मोबाईल रेडमी नोट प्रो कंपनी का था। मै पति के साथ थाने रिपोर्ट दर्ज करने आई हूॅ कि, फरियादिया की रिपोर्ट पर मो0सा0 पर सवार 03 अजात आरोपियों के विरूद्ध अप0 क्र0- 491/24 धारा-304 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

घटना का तरीकाः- अकेली महिला को देखकर मोबाईल छपटमारी कर ले जाना ।

आरोपी की जानकारी –

  1. जगदीश अहिरवार पिता रामप्रदास अहिरवार उम्र-21 बर्ष नि0-वार्ड न0ं-06, काछी मोहल्ला स्टेशन के पास मण्डीदीप जिला रायसेन
  2. राहुल माझी पिता कल्लू माॅझी उम्र-21 बर्ष नि0-वार्ड न.ं-01, आईसक्रीम फैक्ट्री के पास फूलचंद नगर पुनीत चैकसे का मकान मण्डीदीप जिला रायसेन
  3. एक बाल अपचारी बालक
     मशरूका:- एक रेडमी कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन-18000/-

 सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उनि सुनील भदौरिया, उनि प्रीतम सिंह, सउनि मनोज सिंह, प्र0आर0 1284 मुजफ्फर, प्र0आर0-1017 मनोज जोठे, प्र0आर0-698 नारायण मीना, प्र.आर. सतीष सोनी , आर0 सतेन्द्र, की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...

जमीन के विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, बड़े भाई के बेटे पर आरोप; तनाव

गुना: जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव...

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img