Tuesday, April 7, 2026
32.1 C
Bhopal

कोर्ट के समक्ष सबूत पेश कर सजा दिलाना हो ध्येय

न्यायपालिका लोकतंत्र का वह स्तम्भ है, जिस पर नागरिकों की गहरी आस्था है। न्याय व्यवस्था में अभियोजन अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और बहुआयामी है। उनकी जिम्मेदारी पीड़ितों के लिए मुकदमा चलाने तक सीमित नहीं है। यह बात राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कही। वे सोमवार को केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) भोपाल में सहायक लोक अभियोजन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पटेल ने कहा कि कोर्ट के समक्ष सबूत पेश कर दोषी को सजा और पीड़ित को न्याय दिलाना है। सबूतों पर आधारित दलील का कानून स्वाभाविक रूप से साथ देता है क्योंकि कानून के लिए तथ्य ही सत्य है। इसलिए लोक अभियोजक अपने जीवन में इस पर विशेष ध्यान रखें। सरकारी नौकरी व्यवसाय मात्र नहीं है। यह वंचितों के जीवन में खुशहाली लाकर देश, प्रदेश और समाज के विकास द्वारा सुखद भविष्य बनाने की प्रतिबद्ध सेवा का संकल्प है।

राज्यपाल ने कहा कि अभियोजन अधिकारी के रूप में अपराध नियंत्रण में पुलिस की जांच में गुणवत्ता लाने, सरकारी विभागों को कानूनी सलाह देने, प्रकरणों में अपील कराने और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। निष्ठा और धैर्य के साथ न्यायसंगत दलील देना लोक अभियोजक की जिम्मेदारी है और इसके लिए निष्ठा और धैर्य बहुत जरूरी है।

उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि क्षमताओं और कार्यकुशलता को विकसित कर विभाग को और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचाने की चुनौती में प्रशिक्षण से मिला ज्ञान और अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन सहयोगी होगा। अभियोजन अधिकारी के रूप में उनके पास वंचित, गरीब और पीड़ित व्यक्ति अत्याचार, अनाचार के खिलाफ न्याय के उसके संघर्ष का रक्षक मानकर आएगा। उस समय उनका संवेदनशील व्यवहार, सहानुभूति और सहयोग न्याय में उसके विश्वास को मजबूत बनाएगा।

लोक शांति के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली मजबूत होना आ‌वश्यकता

उन्होंने लोक सेवक के रूप में इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों का अभिनंदन किया। यह अपेक्षा की है कि न्याय के मंदिर में वह निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य के उच्च मानदण्ड स्थापित करेंगे। राज्यपाल पटेल ने 10 सहायक लोक अभियोजकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि लोक शांति राज्य का दायित्व है।

लोक शांति के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली का मजबूत होना आधारभूत आवश्यकता है। इस कार्य में लोक अभियोजकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे न्याय को सुनिश्चित करने के लिए अभियोजन अधिकारी के विहित दायित्वों का निर्वहन जितनी कुशलता और निष्ठा से करेंगे, परिणाम उतने ही अच्छे मिलेंगे।अपर मुख्य सचिव गृह जेएन कंसोटिया ने कहा कि नए विचारों और ऊर्जा के साथ सहायक लोक अभियोजक कार्य को नौकरी की तरह नहीं, सेवा के रूप में करें। उन्होंने न्याय व्यवस्था में लोक अभियोजकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और शुभकामनाएं दीं।

केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भोपाल के निदेशक अनिल किशोर यादव ने अकादमी की स्थापना, प्रशिक्षण व्यवस्था और कार्यक्रमों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि नवीन कानूनों को लागू होने के 40 घंटों के भीतर अकादमी में उनका प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया था। प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि नये कानून में लोक अभियोजकों की भूमिका काफी मजबूत हो गई है।

संचालक लोक अभियोजन बीएल प्रजापति ने बताया कि सहायक लोक अभियोजन अधिकारियों को 45 दिवस का आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने प्रशिक्षण की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कानूनों के विभिन्न आयामों के साथ योग एवं व्यायाम के सत्र भी आयोजित किए गए है।

Hot this week

भोपाल: पहचान छिपाकर छात्रा से ज्यादती, डेढ़ साल तक ‘आशीष’ बनकर किया यौन शोषण

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में लव जिहाद...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

Topics

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img