Monday, August 31, 2026
26.1 C
Bhopal

मंत्री के कार्यालय में पदस्थ अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र के एकांत पार्क में शनिवार शाम टहलने गई महिला से एक अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ की। महिला प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री के कार्यालय में पदस्थ सचिव स्तर के अधिकारी की पत्नी हैं और स्वयं जिला अदालत में कार्यरत हैं। वारदात के समय महिला अकेली थीं, जिससे वह घबरा गईं। अगले दिन उन्होंने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने बताया हुलिया, CCTV फुटेज से पहचान की कोशिश

पुलिस के मुताबिक 48 वर्षीय पीड़िता शनिवार शाम टहलने के लिए एकांत पार्क पहुंची थीं। तभी वहां मौजूद एक युवक ने उनके साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें कीं। अचानक हुई इस हरकत से महिला डर गईं और तत्काल पार्क से बाहर निकल गईं।

रविवार को उन्होंने अपने पति के साथ हबीबगंज थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर युवक का हुलिया तैयार किया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1 लाख रुपए; साइबर पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

इंदौर बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेना एक...

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

Topics

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img