Monday, August 31, 2026
26.1 C
Bhopal

मोबाइल झपटमारी करने वाला चोर,चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार।

शहर में लूट, वाहन चोरी, सम्पत्ति संबंधी अपराधो मे नियंत्रण रखने तथा अपहृत मामले मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं l

उक्त तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री रियाज इकबाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदशन मे दिनांक 06.04.25 को थाना प्रभारी मंगलवारा भोपाल निरीक्षक अजय कुमार सोनी द्वारा टीम गठित कर सीसीटीव्ही फूटेज के आधार/मुखबिर तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर झपटमार की वारदात करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर झपटे गये मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता अर्जित की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
फरियादी विशेष अहिरवार पिता करन सिंह अहिरवार उम्र 18 साल नि. ग्राम बरदा अमरपुरा थाना समसाबाद जिला विदिशा हाल पता- गोपाल नगर आंनदनगर थाना पिपलानी भोपाल ने थाने पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 06.04.25 अपनी नानी के घर साँची जा रहा था तभी भारत टाकीज चौराहा पर आटो से उतरा व पैदल रेल्वे स्टेशन जा रहा था, तभी डबल फाटक चौराहा के पास समय दिन के 11.00 बजे स्टेशन तरफ से आ रहे तीन लडाको द्वारा उसका मोबाईल रियलमी 14 X जिसका IMEI NO.867169077512817 व IMEI NO.867169077512809 झपटकर स्टेशन तरफ भाग गये मेरे मोबाइल की कीमत 18000 रूपये है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्यवाही- दिनांक 07.04.25 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर घटना को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी मंगलवारा द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु रवाना किया गया तथा टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास, के कई सीसीटीव्ही कैमरो को चेक किया गया जो कैमरो से प्राप्त फुटेज के आधार , फ रियादी द्वारा बताये गये हुलिये एवं मुखविर सूचना के आधर पर आरोपियों की तलाश पतारसी किया, मुखबिर सूचना के आधार पर पुष्पा अपार्टमेंट भारत टाकीज ब्रिज के नीचे से मुख्य आरोपी सद्दाम शेख व उसके दो नाबालिक साथियों को पकडा गया एवं उनके कब्जे से प्रकरण में चोरी किया गया मोबाइलो फोन बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद की गई जो आरोपी सद्दाम द्वारा स्वयं की होना बताया । गिरफ्तार आरोपी से अन्य मामलो में पूछताछ की जा रही है तथा आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण-

(1) सद्दाम शेख पिता मोह. हुसैन शेख उम्र 33 साल निवासी संजय नगर कालोनी 06 नं. प्लेट फार्म रेल्वे स्टेशन के पास ईरानी डेरा थाना हनुमानगंज भोपाल व दो अन्य नाबालिक बालक

सराहनीय कार्य– निरीक्षक अजय कुमार सोनी, उनि जी पी पटेल, सउनि अजीत बघेल,आर 4617 शुभम परमार, आर 4522 ब्रजेश रावत, आर 3837 चन्द्रशेखरl

Hot this week

गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1 लाख रुपए; साइबर पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

इंदौर बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेना एक...

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

Topics

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img