Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

कलेक्टर को गाली देने और मारने के लिए हाथ उठाने वाले भाजपा विधायक को संगठन ने भोपाल बुलाकर फटकार लगाई

तीन दिन पहले भिंड कलेक्टर को गाली देने और मारने के लिए हाथ उठाने वाले भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को संगठन ने भोपाल बुलाकर फटकार लगाई है। पार्टी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बुलावे पर नरेंद्र कुशवाह शुक्रवार को संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बंगले पर पहुंचे। यहां प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम पर चर्चा हुई।

हितानंद शर्मा के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने विधायक के व्यवहार को गंभीर माना है। विधायक को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं होगा।

विधायक ने थप्पड़ मारने उठाया था हाथ भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाया। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज की। कलेक्टर ने कहा कि रेत चोरी नहीं चलने दूंगा, इस पर विधायक ने उन्हें ही चोर कहा। समर्थक भी भिंड कलेक्टर चोर है की नारेबाजी करते रहे।

दरअसल, विधायक कुशवाह जिले में खाद संकट को लेकर कलेक्टर के बंगले के बाहर धरने पर बैठे थे। वे कलेक्टर से बाहर आकर बात करने की मांग कर रहे थे, लेकिन कलेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी। इस पर कुशवाह भड़क गए। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि आज पब्लिक को तुम्हारे घर में घुसेड़ दूंगा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष बोले- भिंड में रोजाना हो रही है रेत चोरी इससे पहले गुरुवार रात, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लहार के पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि भिंड में रेत चोरी गंभीर समस्या बन गई है। उनका कहना है कि भिंड की नदियों का दोहन प्रतिदिन हो रहा है और लगभग 50 लाख रुपए की रेत चोरी हो रही है। पिछले दो सालों से भिंड में रेत का कोई ठेका नहीं है। इसके बावजूद अवैध रेत की सप्लाई जारी है, जो भिंड और दतिया दोनों जिलों से हो रही है।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img