Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल में किसान के अंधेकत्ल का पर्दाफाश

बैरसिया के सुंदरपुरा गांव के पास जंगल में विदिशा के किसान 64 वर्षीय मोकेम सिंह यादव की गमछे से गला घोंटकर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। किसान के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने ही रुपए लूटने के लालच में बुजुर्ग की हत्या की थी। युवक ने तीन महीने तक किसान के साथ रहकर भरोसा जीता और फिर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी को पता था कि किसान हमेशा अपनी जेब में 20-30 हजार रुपए नगद रखता है। इसलिए वह हर जगह उसके साथ जाता था। फिर वह बैरसिया चलने का झांसा देकर किसान को सुंदरपुरा गांव तक सुनसान स्थान पर ले गया और मौका मिलते ही हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने किसान की जेब से 33 हजार 400 रुपए निकाल लिए थे।

​​​​​​झाड़ियों में मिली थी किसान की लाश

पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त को सूचना मिली कि सिरोंज-विदिशा रोड पर ग्राम सुंदरपुरा गांव के पास जंगल में सड़क किनारे मंशाराम के खेत के पास एक व्यक्ति की लाश झाड़ियों में पड़ी है। उसकी नाक व मुंह से खून बह रहा है और गले में गमछा कसा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

लाश के पास बिखरे आधार कार्ड व फोटो से मृतक की पहचान किसान मोकेम सिंह यादव (64) निवासी ग्राम पीपलधार जिला विदिशा के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना करने के बाद बताया कि यह निर्मम तरीके से किए गए अंधेकत्ल का मामला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। लिहाजा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

तीन महीने से अधिक नजदीकी बढ़ा ली आरोपी ने

मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस की टीम ग्राम पीपलधार जिला विदिशा पहुंची। पूछताछ में पता चला कि करीब तीन माह से मोकेम सिंह का गांव में रहने वाले दिनेश के साथ ज्यादा उठना-बैठना हो गया था। लिहाजा पुलिस ने दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मोकेम सिंह की हत्या करना कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी दिनेश अहिरवार (28) निवासी निवासी ग्राम पीपलधार जिला विदिशा, को विधि रूप से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 33 हजार 400 रुपए नगद बरामद कर लिए।

लूट के लिए रची थी पूरी साजिश

पुलिस ने बताया कि मोकेम सिंह यादव आर्थिक रूप से संपन्न किसान और गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उन्हें घूमने-फिरने का शौक था। वह शराब नहीं पीते थे लेकिन खाने के शौकीन थे। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने अपनी कीमती जमीन करीब एक करोड़ रुपए में बेची थी।

आरोपी दिनेश को इस बात की जानकारी थी। मोकेम सिंह के पास रखे पैसे लूटने के लालच में आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने की योजना बनाई। घटना वाली रात मोकेम सिंह को बैरसिया में खाना खिलाने का झांसा देकर दिनेश अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम सुंदरपुरा के पास सूनी जगह पर ले गया।

नहीं पता था दूसरी जेब में 21 हजार रुपए थे

वहां उसने बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट की और फिर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी दिनेश ने मृतक की जेब से 33 हजार 400 रुपए नगद निकाल लिए और घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन आभास नहीं था कि मोकेम सिंह की दूसरी जेब में करीब 21 हजार रुपए रखे हैं।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img