Saturday, February 28, 2026
25 C
Bhopal

भोपाल के बड़े तालाब में मिली युवक की लाश

भोपाल के बड़े तालाब में राजा भोज प्रतिमा के पास से गुरुवार रात एक युवक ने छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब में सर्चिंग की, लेकिन युवक नहीं मिला। शुक्रवार सुबह पुलिस एक बार फिर गोताखोरों के साथ सर्चिंग करने पहुंची थी।

इस दौरान लाश मिल गई। पुलिस ने लाश पीएम के बाद परिजन को सौंप दी है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक अनुज लोधी पिता अमूल लोधी (19) कोरल फेस वन करोंद में रहता था। वह पढ़ाई के साथ स्वयं का यू ट्यूब चैनल संचालित करता था।

गुरुवार रात करीब 9 बजे के आसपास उसने राजा भोज की प्रतिमा के पास से बड़े तालाब में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे छलांग लगाते हुए देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की, पर उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह सर्चिंग के दौरान गोताखोरों को उसकी लाश मिल गई।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img