Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

व्यापारी को पोते से नहीं मिलने दिया, FIR

इंदौर की एमआईजी पुलिस ने कोर्ट के आदेश का उलंघन करने और व्यापारी के साथ मारपीट करने के मामले में उनके बेटे के ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट को लेकर केस दर्ज किया है।

एमआईजी पुलिस ने बताया कि 63 साल के व्यापारी मुजीब कुरैशी निवासी सांघी स्ट्रीट एसपी ऑफिस महू की शिकायत पर पुलिस ने रानीपुरा पती बाजार निवासी जफर कुरैशी, मुमताज, जेबा, शादाब के खिलाफ कोर्ट आदेश उलंघन करने और मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक मुजीब कुरैशी महू में व्यापार करते हैं। उनके बेटे और बहू का कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट ने 8 जनवरी 2024 में उनके पोते अजलान से मिलाने को लेकर परिवार को आदेश दिया था। जिसमें श्रीमाय प्ले जोन में मिलने के लिए आदेश पारित किया गया। इसके लिए वकील आशा गंगराडे भी साथ जाती थी।

रविवार को कोर्ट आदेश के बाद मुजीब कुरैशी अपनी पत्नी ओर बेटे के साथ यहां अजलान से मिलने पहुंचे। यहां बेटे के ससुराल के लोग जो अजलान को अपने साथ लेकर आए थे। उन्होंने उससे नहीं मिलने दिया। सभी ने अपशब्द कहे। वहीं, हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी। बाद में धमकी देकर चले गए। मामले में मुजीब ने पुलिस को जानकारी दी। जिसमें शिकायत के बाद पुलिस ने सभी को आरोपी बनाया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img