Saturday, March 7, 2026
30.6 C
Bhopal

बारिश के बीच ट्रैफिक व्यवस्था देखने पहुंचे कलेक्टर

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सोमवार को बारिश के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था देखने निकल पड़े। उन्होंने कई लेफ्ट टर्न और ब्लैक स्पॉट देखें। साथ ही पुलिस अधिकारियों से खामियां समझीं। उन्होंने सड़क किनारे ऊंचाई वाले पेड़ों की छंटाई करने को कहा।

कलेक्टर के साथ जिपं सीईओ ईला तिवारी, एसीपी ट्रैफिक बीएस कौल समेत जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रैफिक को लेकर एक प्रजेंटेशन बनाया जाए। जिसमें खामियों को कैसे दूर किया जाए, यह भी हो।

सात नंबर समेत कई क्षेत्रों में पहुंचे कलेक्टर अमले के साथ सात नंबर क्षेत्र में पहुंचे। यहां ब्लैक स्पॉट और लेफ्ट टर्न को व्यवस्थित करने को कहा। वे डिस्ट्रिक कोर्ट के सामने, प्लेटिनम प्लाजा और जेपी हॉस्पिटल के पास वाले चौराहे पर भी पहुंचे।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए थे निर्देश बता दें कि 27 जून को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। इसमें स्कूलों में ई-रिक्शा का संचालन बंद होने समेत कई निर्णय लिए गए थे। पिछले सप्ताह ही ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

वहीं, बैठक में लिए गए अन्य निर्णय को कितना अमल में लाया गया, यह जांचने के लिए कलेक्टर ने दौरा किया। कलेक्टर ने ट्रैफिक सिग्नल, चौराहे-तिराहे का उन्नयन करने, लेफ्ट टर्न, डिवाइडर बनाने, रोड मार्किंग, स्टॉप लाइन, रोड साइन बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर, रम्बल स्ट्रिप्स के निर्माण, ब्लैक स्पॉट को लेकर भी चर्चा की।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img