Monday, April 13, 2026
36.3 C
Bhopal

आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा, आदेश सुनते ही फरार

भोपाल के बैरसिया में कोर्ट परिसर से शनिवार अदालत द्वारा जेल भेजे जाने का आदेश सुनते ही एक शराब तस्कर चुपचाप कोर्ट से फरार हो गया। आरोपी पर साल 2021 में अवैध शराब तस्करी के मामले में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पारदी टपरा, विदिशा रोड बैरसिया निवासी शैलेन्द्र राजपूत उर्फ राजा राजपूत (25) के खिलाफ बैरसिया थाने में तीन साल पहले केस दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर रखा था।

शनिवार को शैलेन्द्र राजपूत खुद ही कोर्ट में पेश हुआ। कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से जेल वारंट जारी कर उसे केंद्रीय जेल भोपाल भेजने का आदेश दे दिया। लेकिन जैसे ही आदेश की भनक आरोपी को लगी, वह मौका देखते ही चुपचाप कोर्ट परिसर से फरार हो गया।

बैरसिया थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत रीडर कपिल दुबे की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोपी के खिलाफ अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

चाय की दुकान पर मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

​मंदसौर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला चौक...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img