Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

चचेरे भाई ने जबरन अपने घर में खींचकर युवती से दुष्कर्म किया

ग्वालियर में एक युवक ने भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार किया है। किराने का सामान खरीदकर घर लौट रही एक युवती को उसके चचेरे भाई ने जबरन अपने घर में खींचकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी। यह घटना 20 अगस्त 2025 को शाम करीब 4 बजे थाटीपुर थाना क्षेत्र में हुई।

23 वर्षीय युवती सुनीता पीड़िता (बदला हुआ नाम) दुकान से किराने का सामान खरीदकर अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका चचेरा भाई अपने घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था।

उस दौरान हल्की बारिश भी हो रही थी, जब पीड़िता वापस लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे घर के अंदर कुछ दिखाने के बहाने बुलाना चाहा जब पीड़िता ने मना किया, तो आरोपी उसे जबरन घर के अंदर खींच ले गया और अपने कमरे में ले जाकर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी दी घटना के समय आरोपी के घर पर कोई मौजूद नहीं था। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी से भी घटना का जिक्र करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर छोड़ दिया था बदनामी के डर और जान से मारने की धमकी के चलते वह चुप रही। 2 महीने बाद पता चला कि वह प्रेग्नेन्ट है।

चेकअप के बाद वह घर पहुंची और सारी घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया, जिसके बाद परिजन युवती के साथ थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

आरोपी को भेजा जेल थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के बाद उसे शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img