Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

8 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

ग्वालियर में गुंडागर्दी की पराकाष्ठा का वीडियो सामने आया है। जिसने ग्वालियर में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खेत में जमीन पर दो लोगों को उल्टा लिटाने के बाद एक गुंडा बेल्टों से बेरहमी से पीट रहा है।
मध्य प्रदेश के सीधी में रीवा लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को चुरहट तहसील के ग्राम टिकर खुर्द में पदस्थ पटवारी शिव प्रताप सिंह को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वह पांच हजार रुपये मांग रहा था।
रिवा जिले के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी है। घटना गत 5 अक्टूबर की बताई गई है। जब विधायक छिंदवाड़ा से रीवा लौट रहे थे। आरोपी ने अपना नाम संजय त्रिपाठी बताया और रीवा के एक स्थानीय मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
भोपाल की नई नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के नाम से ऑनलाइन ठगी की कोशिश का एक मामला समाने आया है। अज्ञात आरोपी ने वाट्सएप पर कमिश्नर की फोटो लगाकर कर्मचारियों से 50 रुपये की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर कमिश्नर जैन ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
नीमच जिले के जावद-भरभड़िया रोड पर शुक्रवार को नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने बाइक चालकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 1 शिक्षक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो बच्चे, 1 महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। एएसआई को निलंबित कर दिया गया है।
महिला वर्ल्ड कप फाइनल जीतकर भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ शुक्रवार को अपने घर लौटीं। इस दौरान उनके शहर भगवा में उनका जमकर स्वागत किया गया। लोगों ने ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर क्रांति गौड़ अपने दोस्तों के साथ डीजे पर जमकर नाची।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img