Monday, June 29, 2026
27.1 C
Bhopal

लोकायुक्त टीम ने सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

रीवा लोकायुक्त टीम ने सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को चुरहट तहसील के ग्राम टिकर खुर्द में पदस्थ पटवारी शिव प्रताप सिंह को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पटवारी पर जमीन संबंधी प्रतिवेदन तैयार करने के एवज में 5,000 रुपये की मांग करने का आरोप है। यह तीन दिनों में लोकायुक्त की दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

शिकायतकर्ता राजेश सिंह ने दर्ज कराई थी शिकायत

लोकायुक्त टीआई संदीप भदौरिया ने बताया कि शिकायतकर्ता राजेश सिंह ने 4 नवंबर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। राजेश सिंह के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर नायब तहसीलदार चुरहट ने स्टे आदेश जारी किया था।

लोकायुक्त की टीम ने बिछाया था जाल

इस आदेश के बाद पटवारी को प्रतिवेदन तैयार करना था, जिसके लिए उसने राजेश सिंह से उनके पक्ष में रिपोर्ट बनाने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की पुष्टि की और एक जाल बिछाया। शनिवार को कार्रवाई के दौरान पटवारी शिव प्रताप सिंह को शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये की नकद राशि लेते हुए पकड़ा गया।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img