Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा

मध्यप्रदेश के डबरा के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा गया। यह वीडियो रेत खदान पर वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो लगभग दो महीने पुराना है जो अब सामने आया है। मामले में ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों युवकों को खेत में उनके कपड़े उतरवाए गए। इसके बाद उल्टा लिटाकर बेल्ट से बुरी तरह पीटा जा रहा है। पिटाई के दौरान युवक रहम की गुहार लगाते रहे। पीटने वाले ‘बोल गुंडा कौन है’ कहते सुनाई दे रहे हैं।

युवकों को पीटने वालों की पहचान वीडियो में युवकों को पीटते हुए दिख रहे लोगों की पहचान राजेंद्र मर्सेनी और नरेंद्र यादव के रूप में हुई है। वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि ‘तुम पप्पू को गुंडा समझते थे, अब बताओ गुंडा कौन है।’

एएसपी बोले- पीड़िता का पता लगा रहे मामले में एएसपी जयराज कुबेर ने कहा, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि घटना कहां की है। वायरल वीडियो सामने आया है। प्रथम दृष्ट्या में जिसके साथ मारपीट हो रही है, वह दतिया का रहने वाला है। उसका नंबर लेकर बात करने की कोशिश की जा रही है। उसके निवास पर जाकर पता लगाया जाएगा। जांच से पहले कुछ भी कहना संभव नहीं है।

रेत खदानों पर वर्चस्व की लड़ाई

बता दें कि डबरा अनुविभाग का गिजौर्रा क्षेत्र अवैध रेत खनन और परिवहन के लिए जाना जाता है। यहां हथनोरा, सिली, बारकरी और जिगनिया जैसी कई खदानें हैं, जो बड़करी और जिगनिया वन क्षेत्र में आती हैं। इन खदानों का संचालन स्थानीय दबंग लोग ही करते हैं, जिसके कारण यहां वर्चस्व की लड़ाई आम बात है।

पहले भी कई बार हो चुकी मारपीट ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने कहा है कि वीडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी उपेंद्र धाकड़ ने पांच दिन पहले ही गिजौर्रा थाने की कमान संभाली है। उनसे पहले सतीश यादव थाना प्रभारी थे। वीडियो उन्हीं के समय का बताया जा रहा है।

गिजौर्रा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जारी अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के चलते पहले भी कई बार मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img