इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। विजय नगर एक्सटेंशन में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी के अंदर रखा पूरा लॉकर ही चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बेटी के फोन से खुला राज
पीड़िता रश्मि केसरी ने बताया कि वह किसी काम से भोपाल गई हुई थीं। शुक्रवार को उनकी छोटी बेटी मोनल वर्मा का फोन आया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। जब रश्मि इंदौर लौटीं तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा था और उसमें रखा कीमती जेवरातों से भरा लॉकर गायब था।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
आशंका जताई जा रही है कि बदमाश घर का मुख्य गेट फांदकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार:
”महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।”



