Monday, February 16, 2026
23.1 C
Bhopal

मंत्री के पीए पर हमला करने वाले को पीटा

इंदौर के पलासिया में पिछले दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए पर एक कैब कार ड्रायवर ने सामान रखने की बात पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल पीए हरीश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पलासिया पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे जेल भेजा गया था। जिला जेल में रविवार को उस पर अन्य कैदियों ने हमला कर दिया।

जिला जेल के उपजेल अधीक्षक आलोक वाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल में पिछले दिनों विचाराधीन बंदी शैलेन्द्र पर रविवार को हेमन्त उर्फ भोला पुत्र विष्णु नाम के एक आरोपी ने हमला कर दिया। इस दौरान हेमंत के साथ राजा भी था। वहां सुरक्षा में मौजूद अन्य बंदियों ने शैलेन्द्र को बचा लिया। बाद में पूछताछ में हेमंत ने बताया कि उसने राजा के कहने पर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया था। उप जेल अधीक्षक आलोक वाजपेयी के मुताबिक शैलेन्द्र को ज्यादा चोट नही आई है। उसकी हालत ठीक है।

एनडीपीएस और लूट के मामले में बंद है हमलावर

उपजेल अधीक्षक के मुताबिक राजा मूसाखेड़ी का रहने वाला है। जो एनडीपीएस के एक मामले में विचाराधीन कैदी है। वहीं, दूसरी तरफ हेमंत छोटी ग्वालटोली का रहने वाला है। जो कुछ दिन पहले लूट के मामले में आया है। दोनों कैदियों को अलग बैरक में रखा गया है।

Hot this week

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

अस्पताल संचालक को धमका कर 10 लाख मांगने वाले RTI एक्टिविस्ट और दो यूट्यूबर पर FIR

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में आरटीआई और...

ई-रिक्शा में फिर ‘जेवर चोरी’, दंपती की सूझबूझ से पकड़ा गया संदिग्ध रिक्शा

​ग्वालियर: शहर में ई-रिक्शा में सफर करना अब सुरक्षित...

Topics

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img