Tuesday, March 31, 2026
30.1 C
Bhopal

ओबीसी आरक्षण के लिए राज्य सरकार ने बनाया प्रभारी अधिकारी

राज्य शासन ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई सभी याचिकाओं के मामले में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में उपसचिव अजय कटेसरिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आरक्षण संबंधी जवाब देने और महाधिवक्ता को सहायता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह निर्णय राज्य सरकार ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने वालों और अधिवक्ताओं, महाधिवक्ता और मुख्यमंत्री के साथ शनिवार को हुई बैठक के चलते लिया है। जीएडी ने अपने आदेश में कहा है कि प्रभारी अधिकारी कटेसरिया याचिका में उठाए गए बिंदुओं के साथ महाधिवक्ता को ऐसी भी जानकारी उपलब्ध कराएंगे, जिसकी उन्हें कोर्ट में जरूरत हो। इसके लिए विधि विभाग से परामर्श भी किया जाएगा। इससे संबंधित फाइलें, दस्तावेज, नियम, अधिसूचनाएं और आदेश की जानकारी साथ रखना होगा।

रिपोर्ट तैयार कराने की जिम्मेदारी भी दी

शासकीय अधिवक्ता की सहायता से कोर्ट में दिए जाने वाले उत्तर की डिटेल तैयार कराने और कोर्ट द्वारा मांगी गई सूचना के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी भी प्रभारी अधिकारी की होगी। कटेसरिया को यह भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि अगर कोई आदेश या फैसला राज्य सरकार के विरुद्ध पारित किया जाता हो तो विधि विभाग को वे इसकी जानकारी देंगे और आदेश की कॉपी शीघ्र लेकर उपलब्ध कराएंगे।

इसमें यह भी कहा गया है कि अगर इस दौरान उनका तबादला होता है तो वे इसकी जानकारी सरकार को अर्द्ध सरकारी पत्र के माध्यम से देंगे और जब तक कोई नया प्रभारी अधिकारी नहीं बनता है तब तक इसकी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

गौरतलब है कि 23 सितंबर से सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण को लेकर रोज सुनवाई होने वाली है। इसको लेकर सरकार गंभीर है और चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण की मांग करने वाले और बाकी याचिकाकर्ता अलग-थलग बातें रखने के बजाय सरकार का साथ दें, क्योंकि सरकार भी इसके पक्ष में है। इसको लेकर सीएम निवास में सर्वदलीय बैठक के बाद दिल्ली में भी अधिवक्ताओं की मीटिंग हो चुकी है। साथ ही शनिवार को भोपाल में महाधिवक्ता प्रशांत सिंह और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ अलग-अलग मीटिंग भी कराई जा चुकी है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img