Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

छात्रा के साथ ढाई साल तक करा शारीरिक शोषण बनाया अश्लील वीडियो

ग्वालियर में एक 20 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही नाना के घर में किराए से रहने वाले लड़के ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पहली बार जब छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ तो वह नाबालिग थी। इसके बाद मां-पिता की हत्या करने और वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी लगातार ढाई साल तक बलात्कार करता रहा।घटना 1 जनवरी 2023 से अभी तक शताब्दीपुरम महाराजपुरा में घटी। अब जब हद हो गई तो पीड़ित छात्रा ने अपनी मां को सारी बात बताई। मां ने अन्य परिजन को सूचना दी। जिसके बाद रविवार रात परिजन महाराजपुरा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह हाथ नहीं आया है।

नाना के घर रह रही थी छात्रा ग्वालियर के महाराजपुरा थाना पहुंची छात्रा सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से मुरैना जिले की रहने वाली है। यहां वह अपनी मां व भाई बहनों के साथ शताब्दीपुरम में रहती है। इससे पहले अपने नाना के घर रहती थी। इस घर में मेहगांव (भिंड) निवासी करू उर्फ कमल किशोर चौधरी किराए से रहता था, इसलिए उससे जान पहचान थी।

1 जनवरी 2023 काे जब वह घर पर अकेली थी, तब कमल किशोर पहुंच गया। पहचान थी इसलिए छात्रा ने उसे घर में आने दिया। यहां कमल किशोर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। साथ ही धमकाया कि यदि किसी से कुछ कहा तो वह उसके मां-पिता और भाइयों को जान से मार देगा। इस समय पीड़िता नाबालिग थी और 12वीं की छात्रा थी। धमकी और बदनामी के डर से वह चुप रही।

ढाई साल करता रहा शारीरिक शोषण पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहली घटना के बाद जब वह खामोश रही तो आरोपी ने उसका फायदा उठाया। जब भी वह घर पर अकेली होती आरोपी आ धमकता और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता। विरोध करने पर कहता था कि उसने उसका वीडियो बना रखा है यदि कोई भी शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा।

जिससे समाज में बदनामी होने पर तेरे परिवार वाले खुद ही मर जाएंगे।

डरते हुए मां को बताई सारी बात दो दिन पहले पीड़िता ने डरते हुए पूरी बात अपनी मां को बताई। जिस पर मां ने उसे समझाया और विश्वास दिलाया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। सबलगढ़ से पिता के आने पर उनको पूरी बात बताई गई। इसके बाद रविवार रात को महाराजपुरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। जिस पर देर रात पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना महाराजपुरा थाना पुलिस का कहना है कि

20 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी 1 जनवरी 2023 से उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। वह परिजन की हत्या की धमकी और वीडियो वायरल करने की बात कहकर उसके साथ गलत कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img