Tuesday, February 17, 2026
27.3 C
Bhopal

भोपाल में बड़े तालाब के नावों पर तिरंगा लहराया गया

मध्यप्रदेश में 15 अगस्त से पहले जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भोपाल में बड़े तालाब पर नावों पर तिरंगा लहराया गया। वॉटर स्पोर्ट्स प्लेयर्स ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बोटिंग की। जबलपुर में नर्मदा नदी में तैरकर 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

भोपाल में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने क्रूज लेक प्रिंसेस में सवार होकर तिरंगा लहराया। बोट क्लब से सीएम कोलार पहुंचे। यहां 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। वे खुली जीप में सवार होकर तिरंगा लहरा रहे हैं। यात्रा कोलार से बैरागढ़ जा रही है। इसमें हजारों लोग शामिल होने पहुंचे हैं।

जबलपुर में अखंड भारत संकल्प तिरंगा तैराकी यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सुबह साढ़े 8 बजे जिलहरी घाट से शुरू हुई। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। 10 किमी तक नर्मदा नदी में एक घाट से दूसरे घाट तक तैराकी की। इस यात्रा में 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया भी शामिल हुई। यात्रा करीब 2 घंटे में तिलवारा घाट पहुंची।

तस्वीरों में देखें तिरंगा यात्रा

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img