Saturday, March 7, 2026
35.7 C
Bhopal

पत्नी के प्रेमी ने ही की थी युवक की हत्या: घटना में पत्नी का भी हाथ हो सकता है

उज्जैन जिले की नागदा तहसील के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में 18 जुलाई की रात घर में घुसकर दो नकाबपोश द्वारा युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मृतक हुकम की पत्नी के आरोपी से अवैध संबंध थे। उसे ये बात पति को पता चल चुकी थी जिसके कारण आरोपी ने अपने मित्र के साथ हत्या को अंजाम दिया और अगले दिन अंतिम संस्कार में भी शामिल हो गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया-

हुकम की पत्नी आरती से आरोपी मनीष लंबे समय से लगातार फोन पर बातचीत करता था। दोनों के बीच घंटों तक बातें होती थीं। जब इस बात का आरती के पति हुकम को पता चला तो दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद प्रेमी मनीष ने अपने दोस्त प्रदीप के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रच डाली।

हुकम पर किए 20 से 25 वार पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की रात दोनों आरोपियों ने मिलकर धारदार हथियार से हुकम पर 20 से 25 वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के अगले ही दिन मनीष ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए मृतक के परिजनों के साथ शोक व्यक्त करने भी पहुंचा था।

पुलिस को पता चला कि मनीष और मृतक की पत्नी आरती के बीच लगातार बातचीत होती थी, संदेह होने पर मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बताया कि उसने यह हत्या अपने दोस्त के साथ मिलकर रात 11:30 बजे चेहरा ढककर, धारदार हथियार के साथ हुकुम के घर में घुसे, और हुकम पर लोहे के बड़े से 20-25 बार हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों मोटर साइकिल से फरार हो गए थे।

पत्नी भी संदेह के घेरे में मृतक की पत्नी आरती ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वारदात वाली रात वह कमरे में ही मौजूद थी। दोनों हमलावर चेहरे पर नकाब पहने हुए थे।

उन्होंने आरती के चेहरे को कंबल से ढक दिया था, जिससे कारण वह हमलावरों को पहचान नहीं सकी थी। अब पुलिस को संदेह की इस घटना में आरती का भी हाथ हो सकता है।

Hot this week

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...

लोहा मंडी में दुस्साहस: ऑफिस का ताला तोड़कर 2 लाख रुपए पार

इंदौर। शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा...

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

Topics

16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झागरिया...

शादी की खुशियां मातम में बदली: ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल/ललितपुर: राजधानी के छोला क्षेत्र में स्थित नव जीवन कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img