Monday, May 11, 2026
39.1 C
Bhopal

इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती,शादी का झांसा देकर फरहान ने किया रेप

इंदौर में एक किशोरी ने अपने सोशल मीडिया फ्रेंड मदीना नगर निवासी फरहान पठान पुत्र हुसैन पठान के खिलाफ शुक्रवार को रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। आजाद नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की किशोरी से करीब 4 साल पहले दोस्ती हुई थी। उसने किशोरी के बर्थडे पर उसे 56 दुकान पर मिलने बुलाया और रेप किया। इसके बाद आरोपी ने कई बार युवती से संबंध बनाए और फिर ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 4 साल से फरहान को जानती है। इंस्ट्राग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी। फरहान ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। जनवरी में किशोरी का बर्थडे आता है। आरोपी ने इसका फायदा उठाया और जनवरी 2023 में बर्थडे के दिन किशोरी को मिलने 56 दुकान बुला लिया।

शादी करने का झांसा देकर किया रेप

उसने तीन इमली चौराहे पर स्थित एक होटल में कमरा ले रखा था। वह किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल के कमरे में ले गया और गलत हरकत करने लगा। किशोरी के इन्कार करने पर फरहान ने कहा कि डरने की बात नहीं है, जल्द ही दोनों शादी करेंगे। होटल से निकलने के बाद आरोपी ने पीड़िता को घर के पास छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी का पीड़िता से मिलने और संबंध बनाने का सिलसिला चलता रहा।

अन्य लड़कियों के संपर्क में भी है फरहान

कुछ दिन पहले किशोरी को पता चला कि फरहान अन्य लड़कियों के संपर्क में है। जब उसने ये बात फरहान से पूछी तो उसने मारपीट कर दी और धमकाया कि वह जैसा चाहता है, वैसा ही करना पड़ेगा। 11 जून को फरहान ने किशोरी को फिर से मिलने बुलाया और एक होटल में ले जाकर जबरदस्ती संबंध बनाए। जब किशोरी ने कहा कि वह अब दोस्ती नहीं रखेगी, तो आरोपी ने धमकाने के साथ परेशान करना शुरू कर दिया।

माता-पिता ने फरहान और उसके परिजनों से की बात

मामला हद से बढ़ गया, तो किशोरी ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद किशोरी के माता-पिता ने फरहान को समझाया और उसके परिजनों से बात की। इसके बाद भी वह जब धमकी देने लगा तो किशोरी माता-पिता के साथ थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।

Hot this week

विदिशा: रंगई ब्रिज पर महिला से सरेराह चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती

​विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगई...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img