Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

सरकारी वकील से मारपीट

ग्वालियर में शासकीय अधिवक्ता (AGP) सचिन अग्रवाल के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। यह घटना CCTV में कैद हो गई।

रविवार सुबह करीब 9 बजे सचिन अग्रवाल जनकगंज थाना क्षेत्र की फ्रूट मंडी में दूध लेने पहुंचे थे। वहां एक बुजुर्ग से उनका विवाद हो गया। बुजुर्ग ने उनके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। विवाद बढ़ने पर कुछ युवक मौके पर आ गए। वे सचिन को जबरदस्ती अपने घर ले गए और लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की।

साढ़े पांच घंटे तक वकीलों का थाने में हंगामा किसी तरह सचिन अग्रवाल उनसे छूटकर सीधे पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। उस समय थाना प्रभारी मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य अधिवक्ता भी थाने पहुंच गए। सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक सचिन के साथी वकील थाने पर हंगामा करते रहे। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की।

इसके बाद सचिन अग्रवाल लिखित शिकायत देकर थाने से लौट गए। वकीलों ने पुलिस पर हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

दोनों पक्षों से शिकायती आवेदन मिले हैं

एडिशनल एसपी कृष्णा लालचंदानी का कहना है कि दोनों पक्षों से शिकायती आवेदन मिले हैं। वे मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img