Tuesday, February 17, 2026
18.3 C
Bhopal

महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया

इंदौर में भंवरकुआ क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार जारी है। महिला का आरोप है कि जब वह ड्यूटी के बाद घर लौटी, तो पति को किसी अन्य महिला से वीडियो कॉल पर बात करते देखा। इस पर आपत्ति जताने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट की।

भंवरकुआ पुलिस ने पीड़िता शोभा आहूजा की शिकायत पर आरोपी मयंक आहूजा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने अस्पताल में जाकर पीड़िता के बयान दर्ज किए।

पति कर रहा था वीडियो कॉल पर बात

शोभा ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में काम करती है। गुरुवार शाम जब वह काम से लौटकर घर पहुंची, तो देखा कि उसका पति मयंक किसी महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। आपत्ति जताने पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद मयंक ने पहले उस पर टेडी बियर फेंका और फिर विरोध करने पर बेरहमी से पीटते हुए उसका सिर दीवार में दे मारा। हमले में शोभा को सिर में गंभीर चोटें आईं।

शोभा ने तुरंत अपनी दोस्त कोमल को फोन किया, जो उसे अस्पताल लेकर गईं। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मयंक फरार है और उसकी तलाश जारी है।

जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी

भंवरकुआ थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img