Monday, April 13, 2026
31.6 C
Bhopal

युवक ने गुप्ती दिखाकर युवती को डराया:गालीगलौज-मारपीट की

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवती से बुधवार को छेड़छाड़, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और गुप्ती दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सलमान पुत्र शरीफ पटेल निवासी नायता मुंडला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी सलमान की पहचान करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बातचीत के दौरान जब युवती को यह जानकारी मिली कि सलमान शादीशुदा है, तो उसने बात करना बंद कर दिया। इसके बावजूद सलमान लगातार उसे परेशान करता रहा।

गुप्ती निकालकर डराया

बुधवार को युवती अपनी सहेली के साथ गोंदवले धाम पहुंची थी, तभी सलमान ने उसे कॉल कर लोकेशन पूछी और वहां आ धमका। बातचीत के दौरान उसने युवती के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाते हुए उसे बात करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। इसके साथ ही सलमान ने अपने पास रखी एक गुप्ती निकालकर युवती को डराया।

लोगों ने पकड़कर थाने पहुंचाया

हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया। आरोपी को पहले पीड़िता से पिटवाया और फिर पकड़कर थाने ले आए। पीड़िता की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट, छेड़छाड़, धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं 74,78,115(2),351(3), 296 बीएनएस 3 (2)(V),3(2)(V-A)3,(1)(W-I)3(1)r,s SC/CT में मामला दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img