Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

धोखे से बेच दी पत्नी की प्रॉपर्टी

इंदौर में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ धोखाधड़ी कर दी। महिला की शिकायत पर पति और उसकी महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर्ड कर ली गई। अब भंवरकुआ पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

भंवरकुआ पुलिस के पास आशादेवी परमार निवासी वार्ड रायकनपुर शुजालपुर सिटी जिला शाजापुर पर पहुंची थी। उन्होंने यहां पर अपने पति मुकेश परमार और नागदा के प्रकाश नगर की निवासी उनकी महिला मित्र छाया आर्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

अपनी शिकायत में आशा देवी ने बताया-

मैंने साल 2018 में दीपक पालीवाल से एक भूखंड व्यवसायिक संपत्ति ली थी। इसके लिए लार्सन एंड टुब्रो एलएनटी से लोन कराया था। रजिस्ट्री के बाद वहां ताला लगा दिया। 2019 में कोरोना का काल आने के चलते वह इंदौर नहीं आई। साल 2024 में जब मैं उस संपति को देखने पहुंची तो वहां मेरे ताले की जगह दूसरा ताला लगा मिला।

खरीदार ने कहा-आपके पति ही थे गवाह आशा देवी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि संपति अब शैलेंद्र लालवानी की है। मामले में आशा ने शैलेंद्र को कॉल किया और संपत्ति की जानकारी मांगी। तब उन्होंने छाया नाम की महिला द्वारा इसे बेचना बताया। जिसमें पति और एक अन्य के गवाह थे।

रजिस्ट्री की ऑनलाइन कॉपी ली तो पता चला कि पति मुकेश ने छाया का फोटो मेरे फोटो के ऊपर लगाकर उससे फर्जी हस्ताक्षर कराए। इस दौरान पति के साथ सुमित गजवानी और दीपक बैरागी को गवाह बनाया और जुलाई 2020 में बेच दी।

पति और महिला की तलाश में पुलिस

रजिस्ट्री में मुकेश और छाया ने जो पता बताया था वहां पर नोटिस भेजने पर उनके नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद मोबाइल से पुलिस ने उनसे संपर्क किया तो वह भी बंद मिले। शैलेंद्र को की गई रजिस्ट्री को लेकर जांच कराई तो उसमें अंगूठे के निशान अलग मिले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर किए जाने के मामले में केस दर्ज किया है। अब पुलिस पीड़िता के पति और उसके महिला मित्र की तलाश कर रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img