Friday, August 14, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला पर गर्म तेल डाला, मौत

भोपाल में तीन युवकों ने एक महिला पर गर्म तेल डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। हमीदिया अस्पताल में चार दिन चले इलाज के बाद गुरुवार (7 अगस्त) सुबह उसकी मौत हो गई। घटना रविवार रात (3 अगस्त) को अन्ना नगर की है। महिला के बेटे का आरोप है कि आरोपी मुझे मारने आए थे। मां बचाने आई तो उन्हें पीटा और गर्म तेल डाल दिया।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पीछे चाय नाश्ते की दुकान के बाहर अतिक्रमण किए जाने के विवाद बताया जा रहा है। मृतका कांति प्रजापति (35) के पति ने गोविंदपुरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे को पीटने आए थे, पत्नी बचाने पहुंची तो गर्म तेल डाला कांति प्रजापति के पति मुकेश ने बताया कि रिश्तेदार कमलेश प्रजापति और उसका भांजा अतिक्रमण विवाद में बेटे को पीटने आए थे। यह देखकर कांति बेटे को बचाने पहुंची। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। अपनी दुकान में कड़ाही में रखे गर्म तेल को पत्नी पर उड़ेल दिया। जिसने तेल डाला वह भी झुलस गया।

हमने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गोविंदपुरा थाने की एफआरवी (First Response Vehicle) मौके पर पहुंची। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए निकले। रास्ते में पुलिसवालों ने आरोपियों के संबंध में पूछताछ की।

पति बोला- FRV से उतारा, एक्टिवा से अस्पताल पहुंचाया

पूछताछ के दौरान तड़पती पत्नी को करियर कॉलेज के पास उतार दिया। कहा कि यहां से खुद अस्पताल ले जाओ। वहां तक छोड़ना हमारा काम नहीं है। हम मिन्नतें करते रहे। पुलिसकर्मी नहीं माने, एक राहगीर की एक्टिवा से किसी तरह पत्नी को जेपी अस्पताल पहुंचाया।

यहां से पत्नी को हमीदिया रेफर किया गया। इलाज के दौरान पत्नी की हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। मुकेश के मुताबिक उनकी पत्नी की मौत हो गई, बेटे को भी आरोपियों ने पीटा। इसके बाद भी उनके और उनके बेटों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। जबकि जिसने उन पर एफआईआर कराई, उसी ने पत्नी को जलाया है। यही तेल उस पर गिरा, जिससे वह झुलस गया है।

परिजन बोले- पुलिसवाले बयान लेने भी अस्पताल देर से आए

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के मुताबिक मृतका के बेटे ने बताया कि मां को एफआरवी से उतारा गया। मिन्नतों के बाद भी उसमें सवार पुलिसकर्मी मां को अस्पताल पहुंचाने को तैयार नहीं हुए। इस बात को लेकर हमारी उनसे बहस हुई पर वे नहीं रुके और चले गए। पुलिस बयान दर्ज करने भी अस्पताल देरी से आई, वहां भी पुलिसकर्मी बहस करता रहा।

आरोपियों की दुकान का अतिक्रमण तोड़ा था, इसी पर विवाद अन्ना नगर में आरोपियों की एक दुकान है, जिसमें कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया है। इसकी शिकायत आए दिन स्थानीय लोग नगर निगम में कर रहे थे। शिकायत के आधार पर नगर निगम की टीम ने पिछले दिनों दुकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया था। आरोपी पक्ष को शिकायत का संदेह महिला के बेटे पर था। इसी रंजिश के चलते वह उसे पीटने आए थे। दोनों पक्षों में भी आए दिन विवाद होते रहे हैं।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img