Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले में चोरी

पूर्व सीएम दिग्विजय के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के चार इमली स्थित बंगले पर चोरी हो गई है। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

बदमाश यहां से नकदी और जेवरात लेकर भागे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस एक शख्स से पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि ये घटना दो दिन पहले की है। जानकारी लगते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी वहां पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए। कुछ सीसीटीवी फुटेज हमारे पास हैं। उनके आधार पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।

पुलिस के मुताबिकअभी किसी को हिरासत में नहीं लिया है, लेकिन संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। यह चोरी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के ऑफिस में हुई है। टीआई ने महज 12 हजार कैश चोरी जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा और कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

दिग्विजय बोले- थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा

विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के बंगले पर ​​​​​​चोरी की वारदात के बाद दिग्विजय सिंह ने सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ये ट्वीट किया –

CBI दफ्तर के करीब है जयवर्धन सिंह का बंगला

राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह चार इमली स्थित डी-21 बंगले में रहते हैं। उनका सरकारी बंगला सीबीआई दफ्तर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद पुलिस की गश्ती पर सवाल उठे

चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस की गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जिस इलाके में चोरी हुई है, यहां पर मंत्रियों से लेकर कई बड़े अधिकारी रहते हैं और शहर के सबसे ज्यादा वीवीआईपी इलाकों में चार इमली क्षेत्र गिना जाता है।

Hot this week

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img