Thursday, May 14, 2026
36.1 C
Bhopal

वाराणसी-मुंबई फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइन की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। वे सीट से गिरकर बेहोश हो गए। विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि मृतक यात्री का नाम दशरथ गिरी (82) है। वे वाराणसी के रहने वाले थे। उनका परिवार मुंबई में रहता है। उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा था। आशंका है कि मरीज को हार्ट अटैक आ गया होगा।

सुबह 11.30 बजे भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट ने वाराणसी से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरी थी। शेड्यूल के हिसाब से दोपहर 12:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन भोपाल में सुबह 11:30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में कुल 183 पैसेंजर्स मौजूद थे।

यात्री को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यात्री को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​​​​​शाम 5:30 बजे रवाना होगी फ्लाइट

अकासा एयरलाइन शाम करीब 5:30 बजे रवाना होगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि अकासा यहां से ऑपरेट नहीं करती है, इसलिए फ्लाइट इंजीनियर के क्लीयरेंस के बिना इसे रवाना नहीं किया जा सकता। अकासा के इंजीनियर के आने के बाद ही इसकी रवानगी होगी।

एयरलाइन ने कहा- बाकी यात्रियों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं

आकासा एयर ने एक बयान जारी कर बताया कि वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट QP1524 को विमान में मेडिकल इमरजेंसी के कारण डायवर्ट कर भोपाल में उतारा गया। केबिन क्रू और विमान में मौजूद एक डॉक्टर ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन दुर्भाग्य से पैसेंजर को बचाया नहीं जा सका। अकासा एयर ने बताया फ्लाइट के यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img