Friday, March 6, 2026
23.2 C
Bhopal

सीए के ऑफिस और बुजुर्ग महिला के घर चोरी

भोपाल की अरेरा कॉलोनी E-4 में शुक्रवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के ऑफिस और पास ही स्थित एक बुजुर्ग महिला के घर का ताला तोड़ दिया। महिला के घर से चोर करीब दो लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है, जिसमें पांच बदमाशों की गैंग वारदात को अंजाम देती नजर आ रही है।

पहले ऑफिस में घुसे, फिर घर को बनाया निशाना

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार, बदमाश सबसे पहले अरेरा ई-4 स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के ऑफिस में दाखिल हुए और ताले तोड़कर तलाशी ली। जब वहां उन्हें कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पास ही रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के मकान का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, एक के पास था हथियार

सीसीटीवी फुटेज में पांच बदमाश नजर आ रहे हैं। सभी ने चेहरे ढंक रखे हैं। इनमें से एक बदमाश के हाथ में तलवार जैसी वस्तु भी दिखाई दे रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह दरवाजे और अलमारी तोड़ने वाली लोहे की रोड हो सकती है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

केयरटेकर की शिकायत पर FIR दर्ज

बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती हैं। घटना की जानकारी उनके केयरटेकर नंद किशोर अहिरवार ने पुलिस को दी, जिनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। महिला के पति शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल पद से रिटायर हो चुके हैं और अब उनका निधन हो चुका है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झागरिया...

शादी की खुशियां मातम में बदली: ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल/ललितपुर: राजधानी के छोला क्षेत्र में स्थित नव जीवन कॉलोनी...

जमीन विवाद में ताऊ ने ली दो सगे भाई-बहनों की जान, आष्टा में भारी तनाव

​आष्टा (सीहोर)। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में...

Topics

भोपाल देहात पुलिस कार्यालय में मना होली मिलन समारोह

​भोपाल। राजधानी के देहात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार...

एमवाय के स्टॉक आईसीयू में चाय वाले ने महिला से की अश्लील हरकत, केस दर्ज

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एमवाय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img