Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

मोहसिन खान पर चौथी एफआईआर धोखाधड़ी की

शूटिंग एकेडमी में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और रेप के मामले में गिरफ्तार मोहसिन खान पर अब धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इसे मिलाकर मोहसिन पर चार केस दर्ज हो चुके हैं। धोखाधड़ी का केस ध्रुव महाजन ने शुक्रवार रात को दर्ज कराया। इस मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मोहसिन पर चौथी FIR दर्ज

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ध्रुव महाजन साल 2018 में मोहसिन की एकेडमी में जाता था। वह वहां ट्रेनिंग ले रहा था। मोहसिन ने पहले तो उसे अपने झांसे में लिया कि तुम्हारा खेल काफी अच्छा है। आगे तक जा सकते हो और परफॉर्मेंस काफी अच्छा हो सकता है। बस अच्छी राइफल खरीद लो।

राइफल के एवज में लिए 2 लाख 80 हजार

मोहसिन की बातों में आकर फरियादी ने उसे 2 लाख 80 हजार रुपए राइफल के लिए दे दिए। काफी समय बाद भी मोहसिन ने युवक को न तो राइफल दी और न ही पैसे वापस लौटाए। तब से युवक चुप था पर ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के मोहसिन खान का छात्राओं से अश्लील हरकत करने और रेप का मामला उजागर हुआ तो युवक भी आगे आया और थाना में शिकायत की।

एकेडमी की रसीद भी पुलिस को दी

दंडोतिया ने बताया कि फरियादी ने 2 लाख 80 हजार रुपए की रसीद भी पुलिस को उपलब्ध कराई है, जो मोहसिन की एकेडमी की ही है। सात साल से ज्यादा समय बाद फरियादी ने मोहसिन के खिलाफ मामले में शिकायत की है। अन्नपूर्णा पुलिस ने युवक की शिकायत पर मोहसिन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दंडोतिया ने बताया कि मोहसिन पर एक रेप की, दो छेड़छाड़ और एक धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img