Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

ग्वालियर में सीआरपीएफ जवान के खाली घर में चोरी

ग्वालियर में एक CRPF जवान के घर से चोरों ने 9 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की बृजधाम कॉलोनी में हुई इस वारदात में चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए।

CRPF जवान जयकरण सिकरवार वर्तमान में चेन्नई में तैनात हैं। उनकी पत्नी पूनम बच्चों के साथ ग्वालियर में रहती हैं। शुक्रवार को पूनम की तबीयत खराब होने के कारण वह मुरैना स्थित अपनी ससुराल चली गईं। घर में ताला लगाकर जाने के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने घर से करीब 9 तोला सोने के जेवर, एक किलो चांदी के जेवर और 28 हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी का पता शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को पड़ोसियों को चला। उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पूनम रविवार सुबह ग्वालियर लौटीं।

चोरी हुए सामान में सोने का हार, चेन, मंगलसूत्र, सूई धागा, बाली और छह अंगूठियां शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की करधनी, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, पायजेब और ब्रेसलेट भी चोरी हुए। चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर घर में प्रवेश किया।

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दो चोर घर में घुसते नजर आए। एक चोर ताला तोड़ता रहा, जबकि दूसरा निगरानी करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img