Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

एयरपोर्ट रोड एक्सीडेंट में तीसरे घायल की मौत

भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सड़क किनारे खड़ी बोरवेल मशीन से लोडिंग वाहन टकरा गया था। इस हादसे में नाबालिग सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाज के दौरान सोमवार तड़के तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया जबकि एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज हमीदिया हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रामनाथ रायकवार उर्फ मुन्ना (25) मूल रूप से महूरानीपुर झांसी का रहने वाला था। दो महीने पहले भोपाल आया था। यहां हमीदिया अस्पताल की कैंटीन में काम करता था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को कैंटीन मालिक के साथ आसाराम तिराहा से कचरा फेंककर लोडिंग वाहन में सवार होकर लौट रहा था। गुलमोहर गार्डन के पास सड़क किनारे खड़ी बोरवेल मशीन में उनका वाहन टकरा गया।

हादसे में रामनाथ के दो साथी सेटू यादव और 15 साल के नमन कौशल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इलाज के दौरान रामनाथ ने सोमवार तड़के सुबह दम तोड़ दिया। हादसे के समय वाहन को कैंटीन मालिक शैलेश गुप्ता चला रहे थे। उनकी हालत अस्पताल में बेहद नाजुक बताई जा रही है। उनका इलाज चल रहा है।

तीन महीने पहले ही काम पर आया था नमन

नाबालिग नमन कैंटीन में काम करने के लिए तीन महीने पहले ही गांव से आया था। काम के बाद वहीं रहता था। परिवार की आर्थिक हालत खराब होने से वह काम के लिए भोपाल आया था। इसी तरह से मन्नू भी तीन महीने पहले ही काम पर आया था। जबकि सेटू बीते तीन सालों से कैंटीन में चाय बनाने का काम कर रहा था। मन्नू और नमन वहां वेटर थे।

तीन साल पहले हुई थी शैलेश की शादी

शैलेश की शादी तीन साल पहले ही हुई है। फिलहाल उसकी कोई संतान नहीं है। उसके मां और पिता मुन्नालाल गुप्ता इन दिनों मां की आंखों के ऑपरेशन के लिए चेन्नई में हैं। पुलिस ने पिता को बेटे के एक्सीडेंट की सूचना दे दी है।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img