Saturday, April 11, 2026
35.8 C
Bhopal

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल लिए’ टैगलाइन के साथ आयोजित 11वें रन भोपाल रन में इस बार भी हजारों प्रतिभागियों ने दमदार दौड़ लगाई। हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया।

इवेंट के मुख्य उद्देश्य- स्वच्छ भारत, कार्बन फुटप्रिंट कम करना, जीरो वेस्ट अभियान, ऑर्गन डोनेशन, तंबाकू त्याग और रीयूज-रिसाइकिल-रिड्यूस सिद्धांत को बढ़ावा देना रहा।

मंत्री विश्वास सारंग ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ टीटी नगर स्टेडियम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने किया। उन्होंने कहा- “रन भोपाल रन, भोपालवासियों के जज्बे का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया-हिट इंडिया अभियान को इससे और मज़बूती मिलेगी।’सारंग के मुताबिक, शहर के हजारों नागरिकों ने दौड़कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का मजबूत संदेश दिया है।

तीन कैटेगरी में हुई प्रतियोगिता

  • 21 किमी हाफ मैराथन

रूट : टीटी नगर स्टेडियम, प्लैटिनम प्लाजा, जवाहर चौक, भदभदा रोड, पलाश रेजिडेंसी, पॉलिटेक्निक चौराहा, वीआईपी रोड, कोहेफिजा तक यू-टर्न, भारत भवन, मानव संग्रहालय, श्यामला हिल्स से जवाहर चौक होते हुए समापन टीटी नगर स्टेडियम में

  • 10 किमी दौड़ : टीटी नगर, मॉडल स्कूल, प्लैटिनम प्लाजा, अटल पथ, जवाहर चौक, भदभदा रोड, साइंस सेंटर,पॉलिटेक्निक स्क्वायर यू-टर्न, टीटी नगर स्टेडियम
  • 5 किमी दौड़ — : टीटी नगर स्टेडियम, प्लैटिनम प्लाजा, अटल पथ जवाहर चौक यू-टर्न, वापसी टीटी नगर स्टेडियम

माहौल में उत्साह और ऊर्जा

प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन स्थल पर ढोल-डीजे और जुम्बा सेशन भी हुआ। शहर के अलग-अलग इलाकों से आए धावकों की ऊर्जा ने सुबह को बेहद रोमांचक बना दिया।

Hot this week

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img