Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर की गिजौर्रा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया है। आरोपी देवा उर्फ हरेंद्र झा को पुलिस ने उभरसी मोड़ से पकड़ा है।

रेप का यह मामला 14 नवंबर का है, जब एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार, रात लगभग 11 बजे वह अपने घर के पास शौच के लिए गई थी। उसी दौरान उटीला, ग्वालियर निवासी देवा उर्फ हरेंद्र झा आया और उसे जबरदस्ती अपनी सफेद स्विफ्ट कार में बैठा लिया।

आरोपी, महिला को गांव से करीब 2-3 किलोमीटर दूर सड़क किनारे स्थित एक सुनसान घर में ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के अरोपी सुबह लगभग 4-5 बजे महिला को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर गिजौर्रा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरेंद्र को उभरसी मोड़ के आसपास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठित की और आरोपी की तलाश में निकल पड़ी। मौके पर पहुंचकर मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच में पता चला है कि आरोपी हरेंद्र झा पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना उटीला में दो, जबकि पिछोर, डबरा और गोला का मंदिर थानों में एक-एक प्रकरण पंजीबद्ध है। इन मामलों में लूट, आबकारी और मारपीट जैसे अपराध शामिल हैं।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img