Saturday, March 7, 2026
27 C
Bhopal

भोपाल में दस लाख की शराब सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 7 सीटर एसयूवी कार से शराब डिलीवर करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है। जिसमें 25 पेटी अवैध शराब रखी थी। जब्त शराब की कीमत करीब दस लाख रुपए है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि माता मंदिर मैनिट चौराह पर सफेद रंग की कार क्रमांक HR-26-EW-0733 को रोककर शुक्रवार की रात को सर्च किया। जिसमें तीन व्यक्ति बैठे हुए थे। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कार की तलाशी लेने पर पीछे की सीट पर शराब की पेटियां रखी थीं। जिन्हें चेक करने के बाद जब्त कर लिया गया।

जानिए कौन हैं आरोपी युवक

  • अजय डाकसे पिता जगदीश डाकसे ( 25) निवासी B/5 ब्लाक न. 07- BDA कालोनी सलैया भोपाल में रहता है। आरोपी ड्राइवरी करता है। उसका पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
  • प्रमोद चैतन्य पिता प्रभूलाल चैतन्य (25) निवासी ब्लाक नं. A-12/8-BDA कालोनी सलैया भोपाल में रहता है और ड्राइवरी करता है। पुलिस उसका पुराना रिकार्ड खंगाल रही है।
  • धीरज कपिल पिता रमेश कपिल (24) निवासी ईश्वर नगर रेडीसन के पीछे सलैया भोपाल का रहने वाला है। वह एक रेस्टोरेंट में बतौर शेफ काम करता है।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img