Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में दर्दनाक हादसा: बेटी के पगफेरे में आए बुजुर्ग की बालकनी से गिरकर मौत

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां बेटी की शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। दृष्टि सिटी कॉलोनी में अपने भाई के घर आए 63 वर्षीय रवीन्द्र खरे की बालकनी से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। वह अपनी बेटी के पगफेरे की रस्म में शामिल होने भोपाल आए थे।

रात के अंधेरे में हुआ धोखा

​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात रवीन्द्र खरे की नींद खुली और वह बाथरूम जाने के लिए उठे। अंधेरा होने के कारण उनसे चूक हो गई और उन्होंने बाथरूम का दरवाजा समझकर गलती से बालकनी का गेट खोल दिया। पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे जा गिरे।

अस्पताल में तोड़ा दम

​घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। खुशियों वाले घर में इस हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img