Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

भोपाल में युवती ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड

भोपाल के रचना नगर रेलवे ट्रैक पर युवती ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना कर दिया। युवती के परिजन ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। घटना गुरुवार की सुबह 11:00 बजे की बताई जा रही है।

एमपी नगर थाने के एएसआई राकेश सिंह ने बताया कि 11:30 बजे रचना नगर अंडर ब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर युवती के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना स्थल पर मिले बैग और दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। परिजन ने मौके पर आकर युवती की शिनाख्त की। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने मौके से युवती का बैग, उसमे रखी पानी की बॉटल, लंच बॉक्स सहित दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस ने मौके से युवती का बैग, उसमे रखी पानी की बॉटल, लंच बॉक्स सहित दस्तावेज बरामद किए हैं।

नहीं मिला युवती का मोबाइल फोन

युवती की शिनाख्त गायत्री पटेल (25) निवासी सुभाष नगर के रूप में की गई है। उसके पिता राजेश पटेल ने बताया कि बेटी एमबीए कर चुकी थी। एमपी नगर के जोन 1 में स्थित एक मीडिया हाउस में जॉब करती थी। हर रोज की तरह सुबह घर से निकली थी। पुलिस ने कॉल कर उसकी मौत की सूचना दी थी। जब मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव देखा। पास में उसका बैग पढ़ा था, जिसमें मोबाइल फोन नहीं मिला। बैग में रखे टिफिन, डायरी और दुपट्‌टा पटरी किनारे मिला है।

मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।

मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।

एक्टिवा को अंडर ब्रिज के पास पार्क किया

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि युवती ने अंडर ब्रिज के पास अपनी मोपेड को पार्क किया। इसके बाद तेजी से कच्चे रास्ते से ब्रिज के ऊपर चढ़ी। कुछ मिनट तक ट्रेक किनारे खड़ी रही। इसी बीच सामने से आती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।

पिता बोले किसी परेशानी का कभी जिक्र नहीं किया

युवती के पिता राजेश पटेल ने बताया कि गायत्री उनकी छोटी बेटी थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उनका एक ही बेटा है, जो प्राइवेट जॉब करता है। गायत्री ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। आज सुबह भी घर से निकलते समय उसके चेहरे पर किसी प्रकार का तनाव नहीं दिख रहा था।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img