Monday, February 16, 2026
23.1 C
Bhopal

आदिवासी महिला से बंदूक की नोक पर रेप

ग्वालियर जिले के डबरा में आदिवासी महिला के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:00 बजे आरोपी महेंद्र बाथम जबरन मेरे घर में घुस आया और बंदूक दिखाकर रेप किया। उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। आरोपी ढाबा मालिक का बेटा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 456 (घर में अनधिकृत प्रवेश), 506 (जान से मारने की धमकी) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v), 3(1)(w)(i) के तहत केस दर्ज किया है।

सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि एक दिन पहले शनिवार को महिला शिकायत लेकर आई थी। मामले में महिला इंस्पेक्टर से बयान लेने के बाद अपराध दर्ज किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img